Pashupalan Loan Yojana: पशुओं पर 2 लाख तक का लोन तुरंत पाएं, आवेदन प्रक्रिया

हमारे देश मे पशुपालन एक बहुत बड़ा व्यवसाय है। इस पशुपालन व्यवसाय को और ज्यादा आगे बढ़ाने के लिए सरकार के साथ-साथ अब बैंकों ने भी Pashupalan Loan Yojana का प्रारंभ कर दिया है। आज के इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि आप किस प्रकार इसके लिए आवेदन कर सकते है, और कौन से बैंक इस योजना के अंतर्गत आपको पशुपालन के लिए लोन उपलब्ध करवाते है। यदि आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहते है तो हमारे इस आर्टिकल को अंत तक पढे हमने इस आर्टिकल मे इस योजना से संबंधित सम्पूर्ण जानकारी दी है।

Pashupalan Loan Yojana क्या है

पशुपालन करने के लिए हमे शुरुआती समय मे कई कार्य करने होते है जैसे की :- पशु खरीदना, पशुओ के लिए चाराग्रह बनाना, पशुघर बनाना और साथ ही पशुओ के लिए चारे की व्ययस्था करना और इन सभी कार्यों के लिए हमे आर्थिक सहायता की आवश्यकता होती है। आप सभी को पता है की वर्तमान मे हमारे देश मे सरकार द्वारा कई योजनाए चलाई जा रही है, परंतु अब बैंकों ने भी इस और कदम उठाते हुए इसकी शुरुआत की है। पशुपालन लोन योजना मे बैंकों के द्वारा पशुपालक को पशुपालन के लिए बिना किसी गारंटी के लोन उपलब्ध कराया जाता हैं।

पशुपालन लोन लेने के लिए क्या-क्या डॉक्यूमेंट चाहिए

यदि आप भी पशुपालन करना चाहते है और आप भी इस Yojana के लिए आवेदन करना चाहते है तो आपको इसके लिए निम्न दस्तावेजों की आवश्यकता होगी :

  • पशुपालक का आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • पहचान पत्र
  • पशुओं की संख्या के सम्बन्ध में शपथ पत्र
  • जमीन के दस्तावेज
  • आधार से लिंक मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्ताक्षर

पशुपालन लोन योजना योग्यताए

यदि पशुपालक बैंक से पशुपालन लोन लेना चाहता है, तो उसके लिए बैंक की कुछ पात्रता की गई है, यदि पशुपालक इन पात्रताओ को पूरा करता है, तो वह इस लोन के लिए आवेदन कर सकता है। इस योजना की पात्रताए निम्न प्रकार है:-

  • आवेदक किसान भारत का मूल निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक किसान बैंक से डिफाल्टर नही होना चाहिए।
  • आवेदक किसान का किसी और प्रकार का कोई लोन बकाया न हो।
  • पशुपालक के पास पशु होने अनिवार्य है।
  • पशुपालक को यह लोन वर्ष में एक बार मिलेगा, इसे वापस चुकाने के बाद इसे दोबारा उठाया जा सकता है।

इन सभी पात्रताओ के उपरांत भी सभी बैंकों की अपनी अलग-अलग शर्ते होती है यदि आप उन सभी शर्तों को पूरा करते है तो आप पशुपालन लोन योजना मे लोन प्राप्त कर सकते हैं।

Pashupalan Loan Online Apply

यदि आप पशुपालन योजना के अंतर्गत लोन के लिए अप्लाई करना चाहते है तो आपको बैंक की नजदीकी शाखा मे जाकर आवेदन करना होगा। बैंकों की इस योजन के लिए अलग-अलग प्रक्रियाए है। आप बैंकों की आधिकारिक साइट पर जाकर सम्पूर्ण जानकारी ले सकते हैं। लोन लेने की संपूर्ण प्रक्रिया यहां पर स्टेप बाय स्टेप दी गई है, इसको फॉलो करके आप आसानी से पशुपालन लोन योजना के लिए आवेदन कर सकते है।

  • बैंकों की पशुपालन लोन योजना की कोई आधिकारिक वेबसाइट नहीं है।
  • पशुपालक को सबसे पहले अपने नजदीकी ब्रांच में जाना होगा।
  • बैंक में जाने के बाद पशुपालक को ऋण विभाग के कर्मचारियों से बात करनी है।
  • कर्मचारी से पशुपालन लोन का फॉर्म लेकर फार्म में पूछे गई संपूर्ण जानकारी को ध्यानपूर्वक भरें।
  • फॉर्म को भरने के बाद सभी आवश्यक दस्तावेजों को फॉर्म के साथ अटैच करें।
  • उसके बाद ब्रांच में जाकर फॉर्म को जमा करवा दे।
  • कुछ समय बाद आपका लोन बैंक कर्मचारियों द्वारा अप्रूवल कर दिया जाएगा और लोन की राशि आपके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर दी जाएगी।

डेरी फ़ार्मिंग के लिए सरकार दे रही 13 लाख की आर्थिक सहायता, Nabard Dairy Loan Apply Online ऐसे करें आवेदन।

SBI पशुपालन लोन

भारतीय स्टेट बैंक पशुपालन लोन योजना 2024 में किसानों को प्रति किसान ₹60,000 तक का लोन उपलब्ध करवाया जाता है। यह लोन भैंस, गाय व अन्य पालतू दुधारू पशुओं पर दिया जाता है। SBI Pashupalan Loan Yojana को लेकर अपने पशुपालन बिजनेस को बढ़ा सकते हैं। यह लोन पशुपालकों को पशुओं के आधार पर उपलब्ध करवाया जाता है।

बैंक ऑफ बड़ौदा पशुपालन लोन

बैंक ऑफ बड़ौदा पशुपालन लोन के अंतर्गत आपको दूध देने वाले पालतू जानवर, पोल्ट्री, छोटे जुगाली करने वाले पशुओं (भेड़, बकरी, सूअर इत्यादि) तथा मछली पालन के लिए लोन मिलता है। यह लोन आपको किसान कार्ड कार्ड (KCC) के रूप में मिलता है। Animal Husbandry Loan KCC के अंतर्गत आपको 10 लाख तक का लोन मिलता है।

HDFC पशुपालन लोन

HDFC पशुपालन लोन मे 1 भैंस पर ₹80 हजार रुपए का लोन मिलता है और एक गाय के ऊपर ₹60 हजार का लोन मिलता है। अगर 2 भैंस लेना चाहते हैं तो 1 लाख 60 हजार का लोन मिलेगा और तीन लेना चाहते हैं तो 2 लाख 40 हजार का मिलेगा जैसे जैसे पशु बढ़ाते हैं उतना लोन मिल जाएगा।

पशुपालन लोन योजना 2024

आर्टिकलPashupalan Loan Yojana
लाभार्थी देश के पशुपालक
लाभ पशुपालन के लिए ऋण
टेलेग्राम चैनलयोजना टेलेग्राम चैनल
व्हाट्सप्प ग्रुप योजना व्हाट्सप्प ग्रुप
पशुपालन लोन योजना 2024

1 भैंस पर कितना लोन मिल सकता है?

एक भैंस पर आप 40783 रुपए से 60249 रुपए तक का लोन सरकारी योजनाओं के द्वारा आसानी से ले सकते हैं। अगर बात की जाए कि गाय भैंस के लिए Loan योजना में कितना Loan मिलता है, तो ज्यादा से ज्यादा आप ₹160000 तक का Loan ले सकते हैं।

पशुपालन पर कितनी सब्सिडी है?

भारत सरकार पशुपालन पर 35% तक सब्सिडी देती है। इसके अलावा राज्य सरकार अलग से इसके लिए सब्सिडी देती है जो हर राज्य सरकार अलग-अलग देती है।

हेलो दोस्तों मेरा नाम नरेंद्र है। मुझे विभिन्न परीक्षाओं तथा भारत व राज्य सरकारों द्वारा क्रियान्वित महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी सरल भाषा मे लिखना पसन्द है। में सम्बन्धित योजना की जानकारी ऑफिसियल नोटिफिकेशन से प्राप्त कर लेख लिखता हूँ। मेरे द्वारा लिखा गया लेख पसन्द आने पर आप इसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर कर सकते हैं।

Leave a Comment