Mahila Samman Bachat Patra Yojana 2024: महिलाओं को मिलेंगे 1000 रुपये प्रतिमाह, ऐसे करें आवेदन

दिल्ली सरकार की वित्त मंत्री एवं आम आदमी पार्टी (आप) के सबसे प्रमुख सदस्यों में से एक श्रीमती आतिशी मार्लेना द्वारा बजट 2024 मे महिला सम्मान बचत पत्र योजना की घोषणा की गई। इस योजना के माध्यम से दिल्ली मे रहने वाली आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को 1000/- रुपये प्रतिमाह की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। आज के इस लेख मे इस योजना की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई है।

महिला सम्मान बचत योजना

इस योजना का मुख्य उद्देश्य दिल्ली मे निवास कर रही महिलाओ को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है। दिल्ली सरकार द्वारा महिला सम्मान बचत योजना के लिए 2000 करोड़ रुपये की सहायता राशि प्रदान करने का लक्ष्य रखा गया है। इस योजना के माध्यम से 45 से 50 लाख महिलाओ को सरकार द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए दिल्ली सरकार द्वारा उठाया गया यह एक महत्वपूर्ण कदम है।

महिला सम्मान योजना की शुरुआत

महिला सम्मान बचत पत्र योजना की घोषणा वित्त वर्ष 2024 मे की गई थी तथा इस योजना का संचालन दिल्ली सरकार द्वारा जुलाई के बाद से किया जाना है। इस योजना मे अधिकतम ब्याज दर 7.5% दी जाएगी है जिसे हर तीसरे माह मे आपके खाते मे जमा किया जाएगा। 18 वर्ष से अधिक आयु की सभी योग्य महिलाओ को इस योजना का लाभ दिया जाएगा।

10 से 50 हजार तक के ऋण के लिए Pradhan Mantri Svanidhi Yojana 2024 बनी किसानों के लिए वरदान।

योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

यदि आप भी इस योजना मे आवेदन करना चाहते है तो आपको निम्न दस्तावेजों की आवश्यकता होगी-

  • पेन कार्ड
  • आधार कार्ड
  • आयु प्रमाण-पत्र
  • आय प्रमाण-पत्र
  • बैंक खाता पासबुक
  • निवास प्रमाण-पत्र
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो
  • मोबिल नंबर तथा ईमेल आइडी

इन सभी के अलावा आवेदिका को स्व-घोषणा पत्र देना होगा जिसमे लिखा होना चाहिए की वह न ही तो सरकारी कर्मचारी है ओर न ही करदाता है।

आवेदन की योग्यताएं

इस योजना मे आवेदन के लिए आप सभी आवेदक महिलाओं को निम्न योग्यताएं पूरी करना आवश्यक है-

आवेदिका दिल्ली की स्थानीय निवासी होनी चाहिए।
आवेदक महिला की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
आवेदक महिला के परिवार की वार्षिक आय 3 लाख या इससे कम होनी चाहिए।
आवेदिका के पास आधार तथा मतदाता कार्ड का होना आवश्यक है।
आवेदिका पेंशन भोगी ना हो अर्थात सरकारी पेंशन प्राप्तकर्ता ना हो।
आवेदक महिला सरकारी कर्मचारी या किसी भी सरकारी पद पर ना हो।

आवेदक महिला को उपरोक्त दी गई सभी जानकारी सही है के संबंध मे शपथ-पत्र भी देना होगा।

Mahila Samman Bachat Patra Yojana आवेदन प्रक्रिया

आप सभी की जानकारी के लिए बता दे की अभी तक महिला सम्मान बचत योजना के लिए आवेदन शुरू नहीं हुए है। इस योजना की आवेदन प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त करने के लिए समय-समय पर हमारी वेबसाईट को विजिट करते रहे। इसके अलावा इस योजना के बारे मे अधिक जानकारी व अपडेट्स के लिए आप दिल्ली विभाग की आधिकारिक वेबसाईट https://delhi.gov.in/ चेक कर सकते है।

Mahila Samman योजना

आर्टिकल का नाम Mahila Samman Bachat Patra Yojana 2024
योजन का नाम मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना
लाभार्थी दिल्ली निवासी गरीब महिलाएं
लाभ 1000/- रुपये की सहायता राशि
आधिकारिक वेबसाईटजल्द ही उपलब्ध होगी
Mahila Samman योजना


महिला सम्मान बचत पत्र योजना की राशि कितने वर्षों में मेच्योर होती है?

महिला सम्मान बचत पत्र योजना की राशि आंशिक निकासी के ऑप्शन के साथ 7.5 प्रतिशत की निश्चित ब्याज दर पर 2 वर्ष के लिए महिलाओं के नाम पर 2 लाख रुपये तक की जमा राशि की सुविधा प्रदान करती है।

महिला सम्मान योजना लाभ क्या है?

इस योजना मे 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की सभी महिलाओ को प्रतिमाह 1000/- रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। हालांकि इस योजना की शुरुआत अभी हुई नहीं है परन्तु जल्द ही दिल्ली सरकार द्वारा इस योजना की आधिकारिक तिथि की घोषणा करने की संभावना है।

हेलो दोस्तों मेरा नाम नरेंद्र है। मुझे विभिन्न परीक्षाओं तथा भारत व राज्य सरकारों द्वारा क्रियान्वित महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी सरल भाषा मे लिखना पसन्द है। में सम्बन्धित योजना की जानकारी ऑफिसियल नोटिफिकेशन से प्राप्त कर लेख लिखता हूँ। मेरे द्वारा लिखा गया लेख पसन्द आने पर आप इसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर कर सकते हैं।

Leave a Comment